The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बिलासपुर के दस वर्षीय दुर्गेष्वरी रस्सी पर चलकर दिखाती है करतब

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। संगम के मध्य में स्थित श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के बाजू में बिलासपुर से पहुॅचे नट कलाकार अपने करतब से मेला देखने आये लागों का मनोरंजन कर रहे है। कक्षा सातवीं में पढ़ाई कर रही बारह वर्षीय दुर्गेष्वरी गोंड़ बांस के डंडे के सहारे खींचे हुए रस्सी के सहारे चलकर हैरत में डाल देती है, तो कभी सिर पर पानी पीने वाले लोटा को रखकर तथा हाथ में एक बड़ा सा लम्बा लकड़ी लेकर बैलेंस बनाते हुए बिना डर के कदमताल करते हुए आगे बढ़ती है। इस दृष्य ने उपस्थित सैकड़ो लोगांे को रोमांचित कर दिया। सायकिल के रिंग पर भी रस्सी के में बेधड़क चलते हुए किसी जादूगरी से कम नहीं दिख रही थी। ऐसे ही अनेक करतब दिखाये। साथ में पहुचे इनकी मां ने बताया कि कोरोना काल के कारण स्कूल बंद है। हमने राजिम मेला का विशेष नाम सुनाकर यहां आ गये। सचमुच में प्रदेश सरकार ने अच्छी व्यस्था श्रध्दालुओ को सुविधा प्रदान की है। बच्ची की करतब देखने के बाद लोगो ने इन्हे रूपये पैसे भी भेंट किये।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor