The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम में प्रियांक पंचाल का चयन

Spread the love

THEPOPATLAL प्रियांक पंचाल का चयन साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम में हुआ है। अंडर-19 खेलने के दौरान ही प्रियांक ने गुजरात की ओर से रणजी में डेब्यू कर लिया था। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी अनिल पटेल ने बताया कि प्रियांक पंचाल गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 से होते हुए रणजी में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया है। वह अंडर-19 खेलने के दौरान ही गुजरात के रणजी के लिए खेला था। वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है। पिछली बार जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर जा रही थी, तब भी वह इंडिया कैंप में शामिल थे, परंतु डेंगु होने की वजह से उनका नाम कट गया। वहीं, इस बार इंग्लैंड दौरे के लिए भी उनके शामिल होने की उम्मीद थी, परंतु इंजरी की वजह से इंडिया टीम में सिलेक्ट होने से वंचित हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor