The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शिक्षक ने 5 वीं क्लास की छात्रा को बुरी तरह पीटा की उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया

Spread the love

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा को शिक्षक ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह क्लास में बैठकर खिड़की से बाहर हेलिकॉप्टर देख रही थी। घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे, वहां से बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छुरा विकास खंड के कनसिंघी प्राथमिक स्कूल में डोमेश्वरी साहू 5वीं क्लास की छात्रा है। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी स्कूल गई थी। क्लास में हेड मास्टर टीपी शर्मा पढ़ा रहे थे। तभी स्कूल के ऊपर से हेलिकॉप्टर निकला तो डोमेश्वरी खिड़की से बाहर देखने लगी। आरोप है कि यह देखकर हेड मास्टर ने उसे बुलाया और लोहे की बैसाखी से पीटा। इसके चलते उसके हाथ में चोट आ गई और वह रोने लगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *