Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

18 वादों के साथ भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र किया जारी

Spread the love

रायपुर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में बीरगांव के विकास के लिए 18 वादे किए गए हैं। बता दें कि 10 दिसंबर को ही कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया था। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 30 वादे किए हैं। बीजेपी निकायवार संकल्प पत्र जारी कर रही है। इसी तारतम्य में बीजेपी ने आज बीरगांव निकाय चुनाव से संकल्प पत्र की शुरुआत की है। प्रेस वार्ता में रायपुर जिला प्रभारी खूबचंद पारख, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नंदकुमार साहू एवं बीरगांव नगर निगम के पूर्व महापौर अंबिका यदु भी मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor