The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा ने 16 बागि प्रत्याशियों को किया पार्टी से निलंबित

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में 16 दिसंबर को संगठन मंत्री पवन साय की अनुशंसा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी की सहमति से भाजपा ने बागि प्रत्याशियों एवं चुनाव में उनके समर्थन में कार्य कर रहे बागियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 16 नामो की सूची में सभी पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने अथवा चुनाव प्रचार करने का आरोप है। यह पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है और अनुशासन हीनता के कारण वार्ड क्रमांक 13 से 40 तक के 15 बागी प्रत्याशी जिनके नाम है शंकर साहू , लोकेश साहू , शरद कुमार साहू , दीपक साहू , नीरज विश्वकर्मा, सनीता वर्मा , महावती साहू , पीताम्बर जांगड़े , राकेश सिन्हा , द्रोपती वर्मा , अनुराग ठाकुर , जगमोहन वर्मा , मुकेश चंद्रवंशी , विनोद निषाद एवं मनीष विश्वकर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor