The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दबंगों की गुंडागर्दी चरम पर,एक युवक के साथ साथ महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा,मामला दर्ज

Spread the love

दुर्ग । जिले के पाटन थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी चरम पर है। शुक्रवार देर रात सामने आया वीडियो इसका जीता जागता उदाहरण है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि निगरानी बदमाश के साथ पहुंचे कुछ दबंग लोगों ने देर रात एक युवक के ऊपर हमला बोला दिया। उसे घर से घसीटकर बाहर लाए और बेरहमी से पिटाई की। महिलाओं की चीख पुकार से मोहल्ला गूंज गया, लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया। गुंडे हाथ में डंडा और राड लिए हुए थे। उन्होंने बीच बचाव में सामने आई महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। महिलाओं पर खूब लाठियां बरसाईं गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को जमीन पर गिराकर उसे बेरहमी से मारा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में काउंटर अपराध दर्ज किया है।पाटन टीआई शिवानंद तिवारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। थाने का निगरानी गुंडा बदमाश ग्राम रुही निवासी सुरेश सिंगौर गांव के लोखू राम के भाई सतीश सिंगौर के साथ विवाद कर गाली गलौज कर रहा था। इस पर लोखूराम वहां पहुंचा और दोनों को समझाने की कोशिश की। यह बात निगरानी बदमाश सुरेश को इतनी नागवार गुजरी की वह बिना कुछ बोले उस पर डंडा बरसाने लगा। पुलिस ने लोखू राम की शिकायत पर आरोपी सुरेश सिंगौर के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 147, 456 के तहत जुर्म दर्ज किया है। वहीं सुरेश की शिकायत पर लोखू के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *