The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला की मौत,वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । रायपुर के आमानाका थानाक्षेत्र अंतर्गत अटारी में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है्र।मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री मंदिर के पास टाटीबंध निवासी लिलाधर निषाद उर्फ राजू 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजे के करीब प्रार्थी के चचेरे भाई ने उसे फोन करके बताया कि बायपास रोड टाटी बंध में जयराम किराना स्टोर्स के पास प्रार्थी की माँ को पैदल जाते समय तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 4025 के चालक ने एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट लगने पर तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *