The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पत्नी की हत्या कर 15 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

मनेन्द्रगढ़। मनेंद्रगढ़ पुलिस ने जंगल में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद पिछले 15 माह से फरार आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व के 2 अन्य मामलों में भी फरार था। 8 सितंबर 2020 को मनेंद्रगढ़ थाने में पुलिस को सूचना मिली कि तितली माड़ा हसदेव नदी हस्तिनापुर जंगल में एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की गई। मृतिका की पहचान सोनिया सिंह पति शुद्धू सिंह गोंड़ के रूप में की गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई। शव पंचनामा कार्रवाई डॉक्टर की टीम एवं तहसीलदार मनेंद्रगढ़ की उपस्थिति में कराया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मृतिका सोनिया उसकी दूसरी पत्नी थीं। पूर्व में सोनिया के द्वारा रिपोर्ट करने पर बलात्कार के जुर्म में वह जेल में निरूद्ध था तथा जेल से जमानत में छूटने के बाद सोनिया को अपनी पत्नी बनाकर रह रहा था। मृतिका सोनिया के पूर्व पति लालसाय के साथ मारपीट की रिपोर्ट थाना में होने से घटना वाले दिन मृतिका के साथ पुन: लड़ाई-झगड़ा हुआ। दोनों लड़ते हुए जंगल की तरफ गए, जहां गुस्से में आकर उसने सोनिया का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को तितली माड़ा खाई में छिपाकर रख दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor