The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क निर्माण में लगे दो मजदूरों को हाथी ने कुचला

Spread the love

मनेन्द्रगढ़। गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में रविवार देर रात हाथी ने दो श्रमिकों को कुचलकर मार डाला। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवसील गांव की है। यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें जेसीबी मशीन और कई श्रमिक लगे हुए थे। रविवार की देर रात श्रमिक काम खत्म करने के बाद आग जलाकर खाना खाया और वहीं पास में ही आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक हाथी वहां आ धमका और श्रमिकों पर हमला कर दिया।
हमले में गौरव 22 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अमर सिंह 35 ने सोनहत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *