Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू लहराकर लोगों डराने -धमकाने के जुर्म में निगरानी बदमाश गिरफ्तार,होगी जिला बदर की कार्रवाई

Spread the love


दुर्ग। पुलिस ने एक निगरानी बदमाश को चाकू लहराकर लोगो डराने -धमकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी बबलू ईरानी (52 साल) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बबलू के खिलाफ सिटी कोतवाली दुर्ग व चौकी पद्माभपुर में लूट, डैकती, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी सहित 65 से अधिक आपराधिक मामला दर्ज हैं। अब इस बार पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कर रही है।
सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम एक आदमी धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत नया बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय पहुंची। वहां बदमाश बबलू ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन को सार्वजनिक स्थान में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराते धमकाते देखा गया। पुलिस ने तुरंत बबलू को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चाकू को जब्त कर किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor