The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर भाजपाई पार्षदों ने किया शत-शत नमन्…

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी।भारत के धर्म संस्कृति तथा अध्यात्म को विश्व के अनेक देशों में पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर नगर निगम के भाजपाई पार्षदों द्वारा उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया उक्त अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि भारत आध्यात्मिक रूप से पुरातन काल से समृद्धशाली रहा है जिसका लोहा विश्व के अनेक देश मानते हैं जिसे मजबूती प्रदान करने के लिए स्वामी विवेकानंद ने हमारी सभ्यता संस्कृति तथा मान्यताओं को विश्व पटल पर प्रतिस्थापित करने के लिए शिकागो के धर्म सभा में जो अपनी बात रखी वाह देश के प्रत्येक हिंदुओं का गर्व से सर ऊंचा कर कर दिया वही निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि पश्चिमी देशों को अपने विज्ञान के ऊपर काफी अभिमान था जिसे स्वामी विवेकानंद जी ने पूर्व के अध्यात्म व धर्म के बल पर अनेक मंचों में चुनौती दी जिसे आगे चलकर विश्व के लोग स्वीकार करते हुए उनके अनुयायी हुए वर्तमान में भी केंद्र सरकार इसी को अनुसरण करते हुए फिर से देश को विश्व गुरु के शिखर पर पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रही है।
स्वामी विवेकानंद को नमन करने वाले पार्षद गणों मेंपूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ पार्षद गड़ धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू   देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि दिवेदी ,नीलू डागा, ,रितेश नेताम,, शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor