The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्राम बटंग के बाबा डोंगेश्वरनाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर होंगे दर्शन

Spread the love
“मनीष कुमार की रिपोर्ट”

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम बटंग में ​महाशिवरात्रि का पर्व धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना हो रही है। शिवालयों में बम-बम भोले की जय-जय कार हो रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर ग्राम बटंग के डोंगेश्वरनाथ मंदिर में मनमोहक नजारा दिखाई दिया। मंदिर में डोंगेश्वरनाथ मंदिर में पूरे विधि विधान से आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। डोंगेश्वरनाथ मंदिर में आज महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सु​ब​ह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ डोंगेश्वरनाथ के दर्शन के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आस पास गांव से आए श्रद्धालु डोंगेश्वरनाथ के जयकारे लगाकर दर्शन के लिए इंतजार कर रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *