The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दोस्त ही निकला कातिल, शराब पिलाकर नशे में काटा दोस्त का गला

Spread the love

भिलाई । नेवई पुलिस थानान्तर्गत मरोदा टैंक के पास दोस्त को शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोस्त की मां से गये उधारी लेने न देने पर अपशब्द का प्रयोग करना युवक को भारी पडा,एक दो दिन के बाद जाकर दोस्त की मां से माफी भी मांगी किन्तु महिला के बेटे को दोस्त की यह हरकत नागवार गुजरा,महिला के पुत्र ने दोस्त को दारू पिलाकर कटर से गला रेत कर मार डाला,वारदात के बाद आरोपी भाग खडा हुआ व अपने पिता को वारदात की पूरी जानकारी भी दे दी पुलिस ने हत्या की इस वारदात मे आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। भिलाईनगर सीएसपी राकेश कुमार जोशी व नेवई टी आई निरीक्षक भारती मरकाम ने बताया कि विगत दिवस मोनू साहू पिता चन्दू साहू 24-25 साल अपने दोस्त अम्बेडकर स्कूल के पास नेवई भाठा निवासी के घर गया उसकी मॉ से कुछ पैसे उधारी मे मांगा महिला ने पैसे देने से इंकार करते बोला की तुम लोग केवल शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे हो नही दे सकती इतने पर से महिला को अपशब्द कहते हुए गाली गलौज की फिर एक दो दिन के बाद आकर दोस्त की मां माफी भी मांग ली किन्तु महिला के बेटे को यह सब नागवर गुजारा महिला के अपचारी बेटे ने सोमवार को दोपहर मे अपने दोस्त को दारू पिलाया फिर संध्या के समय दारू पिलाने मरोदा टैक की तरफ ले जाकर महिला के अपचारी बेटे ने फिर से शराब पिलाई और कटर से मोनु साहू का गला रेत कार लाश को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया मोबाइल से अपने पिता को घटना की जानकारी दी रात मे ना आने पर मृतक मोनू साहू के परिजन तलाश करते हुए अपचारी बालक के घर गये अपचारी बालक के न मिलने पर आरोपी के पिता ने मृतक के परिजनो को घटनाक्रम से अवगत कराया,हत्या की जानकारी मिलते ही रात्रि मे ही CSP राकेश कुमार जोशी थाना पहुंचे आरोपी को पुलिस ने भाग दौड कर रात मे ही कुम्हारी से धर दबोचा आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए आज सुबह रवाना कर दिया गया फिलहाल पुलिस अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor