The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केन्द्रीय विद्यालय के छात्र की बेरहमी से पिटाई

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । कोरबा में एनटीपीसी के केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा है इसका वीडियो वायरल हो रहा है । मामला एनटीपीसी टाउनशिप में संचालित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 का है जहां नौवीं के छात्र को शिक्षक मनोज कुमार बेरहमी से पिटाई कर रहा है । वीडियो 18 दिसंबर का है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन बैकफुट पर है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र की पिटाई के बाद छात्र के अभिभावक ने थाने में भी शिकायत की है। हालांकि प्राचार्य डॉ ए. नागमणि ने मामले को स्कूली स्तर पर सेटलमेंट करने की बात कर रही है। दर्री थाना में पदस्थ ए एस आई एच सी सारथी ने बताया कि छात्र सी आई एस एफ के एक जवान का पुत्र है।जो सीआईएसएफ कैम्प में रहता है।शिक्षक ने छात्र पर कक्षा के लड़कियों की बातचीत इधर उधर करने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor