The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चूल्हे की आग में झुलसकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। संजय नगर के मदीना चौक क्षेत्र में चूल्हे की आग में झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई।23 दिसंबर की देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को रेस्क्यू टीम भी पहुंची थी। रेस्क्यू टीम पहुँचने के पहले ही अधेड़ युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। टिकरापारा थाने के पुलिस की जांच में हादसे और खुदकुशी दोनों तरह की बातें सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जिस युवक की मौत हुई उसका नाम वीरेंद्र पटेरिया 45 वर्ष बताया जा रहा है। वीरेंद्र अकेले ही मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रहता था। घर में और कोई सदस्य नहीं रहता था। पुलिस को पता चला कि अधेड़ युवक का पिता राजकुमार अलग रहता है। उसे थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वो बीमार रहता था। ऐसे में शक जाहिर किया जा रहा कि खुद आत्महत्या करने के लिए आग लगाई होगी। घर में पूरा सामान जल चुका था। रात के वक्त मकान के बाहर आग दिखने लगी तो स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। रात के करीब 12 बजे आग बुझाने का काम किया गया। टीम अंदर पहुंची तो यहां जल चुके युवक की लाश मिली थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *