The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बढ़ती ठंड को देख महापौर ने की कंबल बैंक शुरूआत

Spread the love

रायपुर । ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर गरीब-बेसहारा लोगों के लिए ठंड घातक साबित हो रही है। रायपुर में रोजाना मजदूरी कर पेट भरने वाले गरीब बेसहारा लोगों के लिए सर्द रातें बड़ी चुनौती बन गई है। राजधानी की सड़कों पर सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए निगम की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है।शुक्रवार को रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम में कंबल बैंक की शुरुआत की है। जिससे कड़ाके की ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिक्कत न हो। इस बैंक में राजधानी के सामर्थ्यवान व्यक्ति कंबल दान कर सकेंगे। वह कंबल जरूरतमंद लोगों में बांटा जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *