The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आयकर अफसरों ने छ.ग के 15 ठिकानों पर पूरी की कार्रवाई ,20 पर जांच जारी

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में स्टील और कोयला कारोबारियों के यहां बुधवार से चल रही आयकर की कार्रवाई के तीसरे दिन 15 ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई पूरी हो गई। सात ही 20 ठिकानों पर आयकर जांच चल रही है और शनिवार तक पूरी होने की उम्मीद है। तीसरे दिन शुक्रवार को कारोबारियों की फैक्ट्री, कोलवाशरी, ज्वेलरी शाप, आटोमोबाइल और ट्रांसपोर्ट पर फोकस कर तलाशी ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में कच्चे में कैश लेन-देन करने की रसीदें व पेपर मिले हैं। आयकर अफसरों द्वारा इनका मिलान किया जा रहा है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह से आयकर की टीम द्वारा स्काय अलायज ग्रुप और इंडस ग्रुप के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *