The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जुआ खेलते छह जुआरी गिरफ्तार,52 पत्ती समेत 32 हजार 500 रुपये जब्त

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने श्रीविहार कालोनी में दबिश देकर छह जुआरियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 32 हजार 500 रुपये जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। सरकंडा पुलिस को गुरुवार की रात सूचना मिली कि श्रीविहार कालोनी में संतोष वैष्णव के मकान के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने टीम बनाकर जुआरियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर प्रधान आरक्षक विकास सेंगर ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। कई वहां से भाग निकले। वहीं, टीम ने घेराबंदी कर मौके से संतोष वैष्णव, अजय सिंह निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा, योगेश साहू निवासी बंधवापारा, नरविंद देवांगन निवासी अशोक नगर, देवेंद्र सिंह निवासी देवनंदन नगर, अश्वनी कुमार निवासी बंगालीपारा को पकड़ लिया। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 32 हजार रुपये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor