The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सेंट्रल जेल दुर्ग के बाहर युवाओं ने किया प्रदर्शन,जेल अधिकारी को निलंबित करने की मांग

Spread the love

दुर्ग। धर्म ग्रंथ के अपमान का आरोप लगाते हुए युवाओं ने आज सेंट्रल जेल दुर्ग के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सड़क भी जाम कर दिया। युवाओं का आरोप है कि जेल के भीतर धर्म ग्रंथ का अपमान किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने जेल अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक मुस्लिम बंदी ने मुलाकात के दौरान अपनी माँ को धर्म ग्रंथ के अपमान की बात बताई है। उसके बाद इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की गई है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor