The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रेलकर्मी के घर में चोरों ने धावा बोलकर सोने के जेवर और नकदी किये पार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। रेलवे के टेक्नीशियन के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर सोने के जेवर और पांच हजार नकद पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबीक 24 दिसंबर की सुबह वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालाघाट गए थे। मंगलवार को अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी घरेलू सहायिका ने फोन कर बताया कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। उसने चोरी की आशंका जताई। वापस आने पर उन्हें पता चला कि मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने सोने का नेकलेस, चेन, कान की बालियां, नथ, चांदी की बिछिया, पायल और कड़ा पार कर दिया। साथ ही आलमारी के रखे पांच हजार नकद ले गए। पीड़ित रेलकर्मी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *