The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व मंत्री के चाचा समेत 3 लोगों की मौत पांच लोग झुलसे,ईलाज जारी

Spread the love

महासमुंद। महासमुंद जिले के ग्राम अरंड में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। और 5 लोगों के झुलसेने की खबर मिली है। मृतकों मे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चाचा अशोक चंद्राकर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक चंद्राकर पटेवा स्थित अपने फार्म हॉउस मे मोबाइल पर बात कर रहे थे इसी बीच आकाशीय बिजली के चपेटे में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरे मामले में दो मासूम 7,8 वर्षीय बच्चो की भी मौत हो गई। वही 5 लोगो का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सभी मजदूर है और ईट बनाने का काम करते है। पानी से इटो को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेटे में आ गये।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *