The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोविशील्ड के सैकड़ों वायल कचरे में मिले,जांच में जुटी टीम

Spread the love

बिलाईगढ़। कोविशील्ड के सैकड़ों वायल कचरे की तरह फेंक दिए गए हैं। गिरौदपुरी में कोविशील्ड के 150 से ज्यादा वायल खुले में फेंके हुए मिले हैं। एक वायल में 10 डोज के हिसाब से 15 सौ से भी ज्यादा डोज बर्बाद हो गए हैं। इधर सीएमएचओ खेमराज सोनवानी ने फेंके हुए वायलों को बलौदाबाजार जिले का होने से इनकार कर दिया है। सीएमएचओ ने जाँच की बात कही है। आखिर जान बचाने वाली वैक्सीन को ये कौन लोग हैं जो बर्बाद कर रहे हैं। ये किस जिले के वैक्सीन हैं, जिसे इस तरह बर्बाद किया जा रहा है, ये तो जाँच के बाद ही पता चल पाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *