The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एक ही कॉलोनी के 2 सुने मकानों में चोरों ने दबिश देकर लाखों के गहने और नकदी किया पार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में चोरों ने 24 घंटे के भीतर एक ही कॉलोनी के 2 मकानों में चोरी कर ली। घटना के बाद दोनों बार पुलिस पहुंची। मगर एक भी आरोपी अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। हैरान करने वाली बात ये है कि चोरों ने उस कॉलोनी में चोरी की। जो कॉलोनी काफी सेफ मानी जाती है। चोरों ने दोनों मकानों से लाखों रुपए के गहने और कैश पार कर दिया है। पुलिस अब इन चोरों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा के पावर सिटी कॉलोनी में रहने वाले एस गर्ग के घर से चोरों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को 3 लाख रुपए का माल पार कर दिया है। घर के अंदर करीब डेढ़ लाख रुपए कैश और डेढ़ लाख रुपए के ही जेवर रखे हुए थे। जो चोरी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एस गर्ग गुरुवार को अपने परिवार के साथ कहीं शादी में गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात ही माल पार कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *