The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोर्ट ने कालीचरण बाबा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Spread the love

रायपुर। महात्मा गांधी को गाली देने वाले कालीचरण बाबा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आगामी 13 जनवरी तक कालीचरण जेल में रहेंगे। प्रथम श्रेणी न्यायायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर ने फैसला सुनाया है। बाबा ने खोले राज – जानकारी के अनुसार पुलिस रिमांड में बाबा से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बाबा ने अपना वास्तविक नाम अभिजीत सराग बताया है। सरकारी दस्तावेजों में कालीचरण धनंजय सराग नाम होने की जानकारी दी है। पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि वह 25 सालों से घूम-घूम कर प्रवचन करता है । इतना ही नहीं धर्म संसद के बारे में पूछे जाने पर कालीचरण बाबा ने बताया कि धर्म संसद के लिए उसे निलकंठ त्रिपाठी ने निमंत्रण दिया था। 26 दिसंबर को आयोजित धर्म संसद में व्याख्यान देने के बाद रात को ट्रेन से खजुराहो चला गया। जहां वह पल्लवी गेस्ट हाउस में रुका था। जिसके बाद उसने रहने की जगह बदलकर बागेश्वर धाम के पास किराए से रूम लेकर मोबाइल नंबर बंद कर दिया था। साथ ही यह भी बताया कि उसका कोई आश्रम और ट्रस्ट नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor