The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नववर्ष पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को मिठाई खिलाकर कंबल भेंट किया

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह नववर्ष के पहले दिन राजधानी रायपुर के कोतवाली चावड़ी के मेहनतकश मजदूरों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया।उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और उन्हें कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। सीएम बघेल ने इस अवसर पर सभी लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सीएम बघेल ने इस दौरान कहा कि यहां चावड़ी में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से हमें पुरस्कार मिल रहा है, इन्हें बधाई। नये वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुराधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही मेरा नए वर्ष का संकल्प है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *