The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तांबा चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 20 कि.ग्रा. लगभग तांबा तार व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन जप्त

Spread the love

कोरबा । कुसमुण्डा पुलिस ने तांबा चोरी करने वाला आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 20 कि.ग्रा. लगभग तांबा तार व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों व अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जो दिनांक 14.09.2021 को रात्रि गश्त दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक्टीवा वाहन से तांबा तार चोरी कर कुसमुण्डा खदान तरफ से आ रहे है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये कुसमुण्डा थाना स्टाफ व पु.स.केन्द्र सर्वमंगला स्टाफ संयुक्त रूप से बरमपुर चौक के पास एक एक्टीवा वाहन में दो व्यक्ति सवार होकर कुसमुण्डा खदान तरफ से आते हुये दिखे जिन्हे रोकवाने का प्रयास किये जाने पर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना अपना नाम कार्तिक बरई पिता काशीलिंगम बरई उम्र 27वर्ष निवासी मोतीसागर पारा कोरबा व मिया बरई पिता करियाणी बरई उम्र 30वर्ष निवासी मोतीसागर पारा कोरबा का होना बताये जो दोनों व्यक्तियो के कब्जे से एक प्लास्टिक सफेद रंग के खुले बोरी में तांबा तार वजनी करीबन 20 कि.ग्रा. कीमती 10000 रूपये, तथा एक एक्टीवा वाहन कमांक सीजी 12 एजी 7657 स्लेटी रंग कीमती 60000 रूपये जुमला कीमती 70000 रूपये का मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर कुसमुण्डा खदान से तांबा तार चोरी कर लाना बताये है। आरोपियों के कब्जे से प्राप्त संपत्ति को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
“बी.एन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor