The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेसीयों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा अभद्र पोस्ट लिखने वाले युवक पर दंगा भड़काने का भी आरोप है। अब इस मामले में कांग्रेस लीगल सेल के शिकायत दर्ज कराने के बाद बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को धमतरी से गिरफ्तार किया है। अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने दो दिन पहले सिविल लाइन थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने टिंकू साहू नाम के युवक पर दंगा भड़काने के लिए फेसबुक में कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी से घटना में इस्तेमाल मोबाइल जब्त किया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *