The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे में हंगामा,10 भाजपा नेता समेत 15 के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

कवर्धा। शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे में हंगामा करना भारी पड़ गया। 10 भाजपा नेताओं समेत 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नंदी विहार की महिलाओं के साथ भाजपा ने नेशनल हाईवे-30 में जमकर प्रदर्शन किया। लगातार 3 दिनों तक प्रदर्शन करते रहे। नेशनल हाईवे में ही महिलाएं भजन-कीर्तन करने लगीं। पुलिस ने शराब दुकान जबरदस्ती बंद कराने और नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित करने के आरोप में 10 भाजपा नेताओं और 5 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिटी कोतवाली मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor