The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल श्रीमती शांति मंडावी की मृत्यु पर जताया गहरा दुख

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल श्रीमती शांति मंडावी की आज रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
गौरतलब है कि माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम मांझीबोरण्ड निवासी श्रीमती शान्ति मंडावी पति उमेश मंडावी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को घायल हो गयी थीं। जहां से उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालात सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor