The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों की छाती पर गोलियों से छल्ली की

Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घटना रात करीब एक बजे सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है, वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। घटना में घायल हुए 5 जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह, राजीव मंडल, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा है। अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपित जवान रितेश रंजन यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

चिकित्सा अधिकारी की घोषणा के अनुसार निम्नलिखित 04 कर्मियों की मृत्यु की सूचना है:
1)एफ.नं. 110048785 सीटी/जीडी धनजी
2)एफ.नं. 105318732 सीटी/जीडी राजीव मंडल
3)एफ.नं. 110047315 सीटी/जीडी राजमणि कुमार यादव

4)एफ.नं. 110047494 सीटी/जीडी धर्मेंद्र के.आर.

और बाकी 03 कर्मी जिनका इलाज चल रहा है, वे हैं:

1)एफ.नं. 045200602 डब्ल्यू/सी धनंजय केआर सिंह:

2)एफ.नं. 045206772 सीटी/जीडी धर्मात्मा कुमार

3)एफ.नं. 175040149 सीटी/बीयूजी मलय रंजन महाराणा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor