The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव आने से पंजाब-चंडीगढ़ में मचा हड़कंप

Spread the love

THEPOPATLAL दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव आने से पंजाब-चंडीगढ़ में भी हड़कंप मच गया है। केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में सभा की थी, तो वहीं कुछ दिन पहले चंडीगढ़ और पटियाला में भी रैली की थी। इसके अगले दिन नए साल पर वे अमृतसर में धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने गए थे। अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपने पंजाब दौरे पर उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की थी। उनके पॉजिटिव आने के बाद पंजाब में चुनावी रैलियों को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *