Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजिम जयंती में मुख्यमंत्री होंगे लेकिन सभा सम्मेलन स्थगित

Spread the love
“संतोष सोनकर ​की रिपोर्ट”

राजिम । प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश शासन ने धारा 144 के अंतर्गत जिला कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभा सम्मेलन एवं जुलूस पर पाबंदियां लगा दी गई है। कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए साहू समाज के द्वारा मनाए जाने वाला भव्य राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह जिसमें प्रदेशभर से लाखों लोग पहुंचते हैं। उसे आनन-फानन में कार्यक्रम के स्वरूप को छोटा करते हुए सभा सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। साहू संघ के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने बताया कि शासन के निर्णय एवं अपने सभी लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 7 जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है अब कम लोगों की उपस्थिति में राजिम माता की महाआरती के साथ जयंती कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित होंगे और 15 मिनट रुककर माता की आरती उतारेंगे। उन्होंने अपील किया है कि अपने अपने घरों में पांच दीप जलाकर मंगल कामना करें। उल्लेखनीय है कि जयंती समारोह मनाने के लिए भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही थी पहले तो यह आयोजन चौबेबांधा राजिम स्थित नवीन मेला ग्राउंड में करने की तैयारियां की जा रही थी लेकिन बेमौसम बरसात होने के कारण स्थल को परिवर्तित किया गया और संगम तट पर महोत्सव स्थल में इसे संपन्न करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही थी। आमंत्रण कार्ड छप चुका था जिसे प्रदेश भर के लोगों को वितरण किया जा रहा था। परंतु छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस के कारण निर्णय लेते हुए कार्यक्रम का स्वरूप छोटा कर दिया गया है अब मात्र महाआरती एवं पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन व प्रसाद वितरण के साथ ही सादगीमय माहौल में राजिम जयंती संपन्न होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor