The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भैरमगढ़ में आधी रात बदले मौसम से बिजली आपूर्ति पूरी तरह हुई बाधित

Spread the love

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ में बीती रात करीब 1:30 बजे बदले मौसम से भैरमगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण कई मकानों की छप्पर क्षतिग्रस्त हो गईं तथा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ के पुसनार में स्थित अमचो ढाबा की छत तेज हवा के कारण पूरी तरह उड़ गई। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के बंगले के सामने बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। अचानक आए इस आंधी-तूफान से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *