The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा,30 पौव्वा देसी शराब जब्त

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 30 पौव्वा देसी अवैध शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पेट्रोलिंग के दौरान बुधवार की देर रात ग्राम कठिया मोड़ के पास थैला लेकर पैदल आ रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर रोका,नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मनहरण कुर्रे उम्र 40 साल शिव कुमार कुर्रे ग्राम कठिया रायपुर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर थैला में रखा 30 पौव्वा देसी अवैध शराब अनुमानित कीमत 3000 रुपये बरामद हुआ जिसे जब्त कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor