The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

अवैध रेत भरे हाईवा ने ऑटो को ठोका गई चालक की जान

Spread the love

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो की टक्कर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेडरा के पास रेत लोड करने जा रहे हाईवा ने सवारी लेकर जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक ललन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर शहडोल-मानपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और अवैध रेत परिवहन पर रोक, दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के कारण भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *