The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी मामले में दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। तोरवा मंडल में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का मामला सामने आया है। दो उपभोक्ताओं के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में अपराध भी दर्ज कराया गया है। कंपनी की विजिलेंस टीम ने एक दिसंबर को पुराना बस स्टैंड के पास सूर्या होटल परिसर में मुरली लहेजा नाम के एक उपभोक्ता के यहां लगे मीटर की औचक जांच की। उन्हें मीटर में गड़बड़ी मिली। जांच के दौरान टीम ने मीटर जब्त कर लिया। साथ ही लैब में जांच के लिए मीटर को भेजा। यही जांच मोहम्मद मोसीन के यहां भी की गई। जांच के दौरान 28 दिसंबर को पाया गया कि मीटर में छेड़छाड़ कर खपत कम कर दी गई थी। यह मीटर से बिजली चोरी का हाईटेक तरीका है। मुरली लहेजा के खिलाफ कंपनी ने दो लाख पांच हजार 900 रुपये और मोहम्मद मोसीन पर 45 हजार 783 रुपये अर्थदंड किया। उन्होंने यह राशि जमा नहीं की। लिहाजा ऐसी स्थिति में कंपनी बुधवार को दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor