The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सट्टा खाईवाल को पुलिस ने दबोचा,सट्टा पट्टी की पर्ची सहित हजारों रुपये नकद जब्त

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। बस्तर पुलिस लगातार पूरे जिले में जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों और अन्य अपराधों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में बस्तर पुलिस ने बुधवार को एक सट्टा खाईवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे हजारों रुपये नगद भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कन्हैया किराना स्टोर के पास लोगों से रुपये लेकर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर दबिश देते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी लेते हुए उससे पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 3 हजार रुपये नगद समेत सट्टा पट्टी की पर्चियां भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हेमलाल कश्यप (40) निवासी दंतेश्वरी वार्ड को गिरफ्तार करते और आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *