The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भिलाई नगर निगम में कांग्रेस महापौर की घोषणा के बाद मचा बवाल

Spread the love

भिलाई। 70 पार्षदगणों का शपथ ग्रहण हुआ पूरा। 1,30 बजे से ढाई बजे तक महापौर व सभापति का होगा चुनाव। अपील समिति के अध्यक्ष का भी होगा चयन। नेता प्रतिपक्ष के लिए बीजेपी कर रही बैठक। नगर निगम में महापौर और सभापति की सीट आरक्षित थी। इसे देखते हुए यह भी मांग की जा रही थी कि जब सीट सामान्य है तो मेयर और सभापति भी सामान्य होना चाहिए। इस दौड़ में सुभद्रा सिंह और केशव चौबे का नाम सबसे आगे आ रहा था। केशव और सुभद्रा दोनों ही नाम को बड़े नेता मेयर के लिए नहीं लाना चाहते थे। इसलिए सामान्य सीट के लिए सामान्य मेयर वाली बात को हवा नहीं दी जा रही है। भाजपा की ओर से सभापति के लिए श्याम सुंदर राव का नाम फाइनल हो गया है, वहीं महापौर के लिए महेश वर्मा का नाम फाइनल हुआ। कुछ देर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस की ओर से नीरज पाल महापौर प्रत्याशी। बंटी साहू सभापति के लिए दावेदार।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *