The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग किसान और उसके नातिन पर ईंट से किया वार ,बुजुर्ग की मौके पर मौत,नातिन अस्पताल में भर्ती,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

कांकेर । जिले में गुरुवार देर शाम एक बुजुर्ग किसान की पड़ोसी युवक ने हत्या कर दी। आरोपी किसान के घर में घुस आया और ईंट से सिर पर वार कर दिया। इस दौरान किसान की नातिन बचाने आई तो उसका भी ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा नयापारा निवासी किसान श्यामलाल पेटोडी 61 वर्ष से पड़ोस में रहने वाले रिकेश ध्रुव 30 वर्ष अक्सर ही झगड़ा और विवाद करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम करीब 6.30 बजे रिकेश एक बार फिर श्यामलाल के घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर रिकेश ने ईंट से श्यामलाल के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की नातिन बचाने आई तो उसका भी ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर युवती का बयान दर्ज किया है। आरोपी रिकेश की पुलिस तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *