Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए विधायक एवं भाजपाइयों ने श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर की कामना

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू सहित विभिन्न भाजपाइयों ने धमतरी के श्रीराम किला इतवारी बाजार में विराजमान प्रभु श्रीराम भगवान की पूजा अर्चना कर किये। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री निरंतर देश को उच्च शिखर की ओर ले जा रहे हैं उनकी योजनाएं भारत देश को नई दिशा में ले गई है जिससे हमारा भारत देश पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है किंतु पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जो चूक हुई, उसकी जितनी अवहेलना की जाए कम है। इस विषय को गंभीरता से न लेकर कांग्रेस नैतिकता की निम्नता पर पहुंच चुकी है। केवल कार्यक्रमों को विफल करने के लिए देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना पंजाब सरकार की ओछी हरकत है। कांग्रेस ने आज अपना देश विरोधी चेहरा फिर से दिखा दिया। शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी बताते हुए पंजाब सरकार के द्वारा की गई कृतियों की भर्त्सना किये। श्रीराम मंदिर में भाजपा वरिष्ठ विनोद रणसिंह, स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, सीमा चौब, भरत नाहार, अभिषेक शर्मा, प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor