The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार,15 लाख का माल जब्त

Spread the love

जगदलपुर। नगरनार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गांजे की तस्करी करते 2 मामले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 300 किलोग्राम गांजा सहित 1 चारपहिया वाहन और 1 आयसर ट्रक जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार बताया कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा से बस्तर के रास्ते देश के अलग राज्य में गांजा तस्करी करने की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद नगरनार थाना से टीम बनाकर छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र धनपुंजी में मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया। जहां टीम ने जांच करते हुए उड़ीसा से बस्तर आते हुए 1 बोलेरो वाहन की जांच की जिसमें पुलिस ने वाहन में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया। वहीं दूसरे आयसर ट्रक से भी मादक पदार्थ को जब्त किया। दोनों मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक के आरोपी तस्कर किशन उंराव जिला गढ़वा झारखंड का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी देवेंद्र खीलों जिला कोरापुट ओडिशा का निवासी है। इस मामले में बस्तर पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी बाकी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor