The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नकली रिवाल्वर से फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी,युवक बुरी तरह घायल

Spread the love

कोरबा। कोरबा के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक 22 फरवरी की शाम हुए हादसे में एक शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था। उसे आनन-फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक अपने पास ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदी गई गन रखा हुआ था। जो चिंगारी छोड़ती है। रास्ते से गुजरने के दौरान इससे निकलने वाली आवाज ने आसपास के लोगों को सकते में डाल दिया। इसी दौरान यहां पर हादसा हो गया जिसमें बाइक चला रहा युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी शेर बहादुर और मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने घायल की हालत देख उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor