The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिसकर्मी के घर अनोखी चोरी : अज्ञात चोर ने पुलिसकर्मी की बाइक चोरी ​किया फिर देर रात वापस वहीं छोड़कर चला गया,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग । जिले में पुलिसकर्मी के घर एक अनोखी चोरी हुई। यहां एक अज्ञात चोर पुलिसवालों के नाक के नीचे से बाइक चोरी कर ले गया। उसने दिन भर शहर में बाइक को चलाया और देर रात फिर ईमानदारी दिखाते हुए बाइक को उसी जगह पर पार्क करके चला गया, जहां से उसने बाइक उठायी थी। इधर, बाइक चोरी की शिकायत के बाद पुलिस बाइक की तलाश करती रही। बाद में शिकायतकर्ता ने खुद भिलाई नगर पुलिस को बताया कि चोर उनकी बाइक को वापस वहीं छोड़कर चला गया है। पुलिस हाउसिंग कॉलोनी ई-ब्लॉक के नीचे पार्किंग स्थल पर महिला आरक्षक के पति ने 11 नवंबर की रात अपनी बाइक को खड़ा किय। 12 नवंबर को तड़के 4 बजे लाल गमछा से मुंह को बांधे हुए युवक पहुंचा। उसने बड़ी आसानी से बाइक का लॉक तोड़ा। इसके बाद उसे लेकर वह भाग गया। उसने दिनभर बाइक का उपयोग किया और उसके बाद रात 11.30 बजे बाइक को उसी स्थान पर खड़ा कर भाग निकला। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना भी कैद हो गई है। बाइक रखते समय चोर ने चेहरे में गमछे को गले में रखा था, जिससे उसका चेहरा भी समझ आ रहा है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *