The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुलमुला पुलिस ने किया मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार

Spread the love

“सुरेश यादव की रिपोर्ट”

जांजगीर चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटर साइकिल चोर को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारप्रार्थी हरप्रसाद पाटले निवासी नरियरा द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.08.22 को उसका लड़का मोटर सायकल हीरो सुपर स्पलैण्डर को लेकर खेत देखने गया था जिसे झलमला नहर के पास खड़ा किया था और लाक नहीं कर पाया था और खेत चला गया। जब खेत देखकर वापस आया तो उसकी गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 222/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान मोटर सायकल को लोकेन्द्र तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी धुमा थाना सिरगिट्टी एवं जैकी छाबड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर बिलासपुर द्वारा चोरी करने की बात सामने आने पर दोनों आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा मोटर सायकल को घटना दिनांक में चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल को बरामद कर आरोपी लोकेन्द्र तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी धुमा थाना सिरगिट्टी एवं जैकी छाबड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर बिलासपुर को दिनांक 03.09.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *