The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री अकबर ने रेंगाखार को दी बड़ी सौगात, पुल निर्माण के लिए 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के रेंगाखार धामिनडीह-सरईसेत मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्म्द अकबर के निज सहायक कीर्तन शुक्ला ने बताया कि उक्त मार्ग पर हमेशा पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा काफी वर्षों से लोगों के द्वारा पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों की समस्याओं को संज्ञान मे लिया और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन मंडी बोर्ड से पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाकर वनांचल के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। रेंगाखार, धामिनडीह सरईसेत मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिल जाने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *