The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क निर्माण में लगे डबल ड्रम रोलर मशीन की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मचारी की मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

पेंड्रा। पेंड्रा रोड पावर हाउस चौक पर सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। सड़क निर्माण में लगे डबल ड्रम रोलर मशीन की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेण्ड्रा सड़क मार्ग निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। डबल ड्रम रोलर मशीन जिसे डामर को दबाया जाता है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में लगे इस मशीन को लापरवाही पूर्वक चलाने से ये हादसा हुआ है। इस एक्सीडेंट में पुलिस लाइन के कर्मचारी कोमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एडिशनल एसपी अर्चना झा एसडीओपी अशोक वाडेगांवकर समेत पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor