The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बड़ी खबर : नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात,मालगाड़ी के इंजन में नक्सलियों ने दागे आग

Spread the love
“मनीष कुमार की रिपोर्ट”

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर नक्सलियों ने 21 फरवरी की देर रात एक मालगाड़ी के इंजन में आग लगा दी है। मालगाड़ी का ड्राइवर सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि बैलाडीला से मालगाड़ी लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम जा रही थी। बचेली और भांसी के बीच नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। माओवादी भांसी के जंगल में घात लगाकर बैठे थे। यह इलाका बेहद संवेदनशील है। इसलिए यहां से जो भी रेल गुजरती है, उसकी रफ्तार काफी धीमी होती है। ताकि नक्सली किसी घटना को अंजाम भी दें तो ज्यादा नुकसान न झेलना पड़े। नक्सलियों को जैसे ही मालगाड़ी के आने की खबर मिली तो वे जंगल से निकलकर ट्रैक पर आ गए। उन्होंने बंदूक दिखाकर मालगाड़ी को रोक लिया। इसके बाद पायलट और एक अन्य कर्मचारी को नीचे उतारा। उनसे वॉकी-टॉकी समेत मोबाइल जब्त कर लिया गया। फिर मालगाड़ी के इंजन में आग लगाकर नक्सलियों ने जंगल की तरफ चले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा से डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की इस हरकत की वजह से किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग अभी बाधित है। जल चुके इंजन को हटाने का काम किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *