The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

युवक कांग्रेस के महासचिव को पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा

Spread the love

बिलासपुर । जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मस्तूरी युवक कांग्रेस के महासचिव को पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने मोबाइल में पिस्टल और कारतूस की तस्वीर खींच कर रखा है, जिसे दिखाकर वह ग्राहक तलाश कर रहा है। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन टीआई जेपी गुप्ता ने मुखबिर लगाया और पुलिस के पहुंचते तक युवक पर नजर रखने कहा गया। पुलिस की टीम उसे खोजते हुए महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी मिला। लिहाजा, पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक मस्तूरी के पाराघाट का रहने वाला है। उसका नाम अंकित कुमार साहू 27 वर्ष है। वह अपने आप को मस्तूरी ब्लॉक युवक कांग्रेस का महासचिव बताता है और सोशल मीडिया में तस्वीरें भी वायरल करता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *