The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,40 पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने सिविल लाईन इलाके में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई को सिविल लाईन पुलिस को सूचना मिली की उत्कल नगर में मंदिर के पास एक व्यक्ति बेचने के लिए अवैध शराब रखा है। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने रेड कार्यवाही किया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति अवैध रूप से खाकी रंग के कार्टून मे शराब रखे मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू सेन पिता संतोष सेन उम्र 27 साल सिविल लाईन रायपुर निवासी बताया। आरोपी के कब्जे से एक खाकी रंग के कार्टून के अंदर 40 पौवा अवैध सुपर जिप्सी शराब बरामद हुआ। शराब रखने के संबंध मे अंतर्गत धारा 91 जाफौ का नोटिस दिये जाने पर कोई वैद्य दस्तावेज नही होना बताया गया। आरोपी सदर का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट एक्ट तहत अपराध कायम कर आरोपी राजू सेन उर्फ खडा राजू सेन के कब्जे से खाकी रंग के कार्टून मे 40 पौवा सुपर जिप्सी शराब प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल भरी हुई कुल मात्रा 7.200 एमएल कीमती कुल जुमला 4800 रूपये को जप्त कर कब्जा लिया। आरोपी को 03.07.2022 के दोपहर 01.38 बजे विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor