The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

दो दिवसीय रीजनल लेवल अंडर-17 सुब्रतो फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन

Spread the love

रायपुर । केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में 1 और 2 जुलाई को दो दिन रीजनल लेबल अंडर 17 बालक सुब्रतो कप फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया । 1 जुलाई को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में डॉ सी डी अगाशे विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला के मुख्य आतिथ्य एवं श्री विनोद कुमार उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी । इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय बचेली, बी एम वाय भिलाई, चिरिमिरी, डोंगरगढ़, जांजगीर, कुसमुंडा और क्र 2 रायपुर की टीमें शामिल थी । प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिंज के मार्गदर्शन एवं स्पोर्ट्स टीचर संजय बिसेन के नेतृत्व में मैच सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । आर के असनानी प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे । मैच में कांटे की टक्कर देते हुए चिरिमिरी की टीम प्रथम स्थान, बचेली की द्वितीय स्थान एवं डोंगरगढ़ की टीम तृतीय साथ प्राप्त करने में कामयाब रही।ऑफिसियल के रूप में प्रीतम यादव, दीपक साहू तथा पुरुषोत्तम साहू उपस्थित थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *